देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreयह खबर पढ़कर आपको हैरानी होगी, मगर सच में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जहां महिलाएं सिर्फ जमीन पर सोने से ही प्रेग्नेंट हो जाती है। हालांकि विज्ञान को भी यह चमत्कार हैरान करता है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सिमस गांव है। जहां पर मां सिमसा मंदिर है।
मान्यता है कि जो भी महिला यहां जमीन पर सोती है, उसे गर्भवती होने से पहले ही पता चल जाता है कि उसे बेटा होगा या बेटी। ऐसी मान्यता है कि मां शारदा खुद सपने में आकर महिला को संकेत देती हैं। नवरात्रों के अवसर पर मां सिमसा मंदिर में सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है। जिसका अर्थ होता है कि 'सपने आना'। यही वह वक्त होता है जब यहां सोने वाली नि:संतान महिलाओं को सपने में मां दर्शन देती हैं। केवल रात नहीं, दिन में भी महिलाएं यहां सोती हुई पाई जाती हैं।
कहा जाता है कि जो महिला मन में श्रद्धा लेकर आती है, देवी मां उन्हें आशीर्वाद देती हैं। यदि सपने में अमरूद देखने का अर्थ है कि लड़का होगा। यदि सपने में भिंडी दिखती है तो उसका अर्थ है लड़की पैदा होगी। इसके अलावा महिला को सपने में लकड़ी, पत्थर या कोई धातु दिखे तो इसका अर्थ है कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नैनीताल की पहाड़ियों में बसा देवगुरु बृहस्पति मंदिर, खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं देवगुरु
अल्मोड़ा का चमत्कारी मंदिर, जहां हजारों घंटियां और चिट्ठियों से सजी हैं दीवारें
अनोखा है निष्कलंक महादेव मंदिर का रहस्य