BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस दिग्गज ने किया पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन

कराची। पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक (Misbah Ul Haq) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की क्रिकेट समिति से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवदेन किया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने सोमवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। 

मिसबाह ने पीसीबी के निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय) जाकिर खान को इस्तीफा देने के अपने फैसले से अवगत कराया और इसके बाद उन्होंने सीनियर क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया। 

पीसीबी ने मिसबाह के हवाले से लिखा कि मैं मुख्य कोच पद के लिए आवेदन कर रहा हूं और मैं इस चीज से पूरी तरह से अवगत हूं कि मुझे कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। मैं जानता हूं कि इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए काफी अच्छे प्रशिक्षित लोगों ने भी आवेदन किया है। मिसबाह ने इससे पहले इन चर्चाओं का खंडन किया था कि वे राष्ट्रीय टीम के अगले मुख्य कोच बनने की दौड़ में हैं। पूर्व कप्तान ने कहा था कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है। 45 वर्षीय मिसबाह साल 2001 से 2017 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। मिसबाह ने 75 टेस्ट 162 वनडे और 39 टी20 मैच खेले। 

 

 

 

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More