BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इन्फोसिस ने एरिजोना में सेंटर खोला, 1 हजार कर्मीचारी की होगी भर्ती

बेंगलुरू। ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस ने अपने अमेरिकी एन्टरप्राइजेज को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी एरिजोना के फीनिक्स में एक प्रौद्योगिकी सेंटर खोला है। आईटी कंपनी ने यहां शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "हम साउथवेस्टर्न स्टेट के अपने सेंटर में काम करने के लिए अगले चार सालों में एक हजार अमेरिकी लोगों की भर्ती करेंगे।"

एरिजोना के गवर्नर डग दुसी ने राज्य के अधिकारियों, कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और कुछ उद्यमों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में केंद्र का उद्घाटन किया।

एरिजोना स्टेट यूनिवस्टिी (एएसयू) में बने सेंटर का उद्देश्य ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), फुल-स्टैक इंजीनियरिंग, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों पर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा, "सेंटर पर किया गया हमारा निवेश स्थानीय और ग्लोबल टैलेंट को खोजने में मदद करेगा। 2020 तक 500 तकनीशिन की भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।"

इन्फोसिस के चीफ एग्जिक्यूटिव सलिल पारिख ने कहा कि एरिजोना का सेंटर 2017 के बाद से कंपनी का अमेरिका में खुलने वाला अपनी तरह का छठा सेंटर है। इसे स्थानीय एंटरप्राइजेज की सहायता करने के लिए बनाया गया है, ताकि वह जल्द से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की ओर अग्रसर हो सके।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More