BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इंस्टाग्राम ने नया चैलेंज स्टीकर लॉन्च किया

नई दिल्ली। फेसबुक के स्वामित्व वाली फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने 'चैलेंज स्टीकर इन द स्टोरीज गैलरी' नामक एक नई सुविधा शुरू की है। इंस्टाग्राम इस शनिवार से स्टोरीज में चैलेंज यानी चुनौतियों का परीक्षण कर रहा है, जो स्टिकर के माध्यम से चुनौतियों को आसान बनाता है। इसमें दोस्तों के नामांकन से चुनौतियों में शामिल होना आसान बनाया जाता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमने देखा है कि चुनौतियां सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत करने का एक मजेदार तरीका है और लोकप्रिय चुनौतियों में शामिल होने के लिए लोग टेक्स्ट और हैशटैग का उपयोग कर रहे हैं।"

इस नए स्टिकर के साथ, लोग अपने दोस्तों को भाग लेने और नामांकित करने में सक्षम होंगे।

अगर किसी यूजर को अन्य लोगों की स्टोरीज को देखते समय कोई चुनौती सामने आती है, तो वह यूजर स्टिकर पर टैप करके स्वयं इसे आजमा सकता है। इसकी खासियत यह है कि बिना नामांकित हुए भी कोई भी चुनौती का प्रयास कर सकता है।

फेसबुक के स्वामित्व वाले ऐप ने कहा, "वैकल्पिक रूप से जब कोई व्यक्ति आपको चुनौती के लिए नामित करता है तो आपको एक सीधा संदेश (डीएम) मिलेगा, जिसमें आपका मित्र आपकी स्टोरी में आपका उल्लेख करेगा।"

कंपनी ने कहा, "जब आप उनकी स्टोरी में टैप करते हैं, जहां आप नामांकित होते हैं, तो आप 'ट्राई दिस चैलेंज' के साथ इस चुनौती पर टैप कर सकते हैं। फिर आप इसे अपनी कहानी में साझा कर सकते हैं और अपने नामांकनकर्ता को भी इसमें टैग किया जाएगा।"

इस परीक्षण के लिए हर कोई चुनौतियों में भाग लेने में सक्षम होगा, लेकिन चुनौतियां सीमित संख्या में ही उपलब्ध होंगी।

कुछ हफ्ते पहले इंस्टाग्राम ने 'स्टे होम' और 'घर पे रहो' स्टिकर भी लॉन्च किए हैं, जिससे यूजर्स देख सकते हैं कि अन्य लोग किस तरह से लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More