देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreहैदराबाद। रविवार को आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के देवीपटनम में गोदावरी नदी मे सैलानियों से भरी एक नाव डूब गई। नाव पर 60 लोग सवार थे। अंतिम समाचार मिलने तक इनमें से 23 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मंत्री अवंती श्रीनिवास और जिले में मौजूद मंत्रियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य की निगरानी के निर्देश दिए हैं। रेड्डी ने जिलाधिकारी और अधिकारियों से बात कर हादसे से जुड़ी जानकारी ली।
उन्होंने युद्ध स्तर पर रेसक्यू ऑपरेशन चलाने को कहा है। राहत कार्यों में ओनजीसी और नौसेना के हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल करने को कहा है। क्षेत्र में नौका संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और सभी नाव संचालकों के लाइसेंस चेक करने के आदेश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नौका हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हादसे की जगह पर फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
आपको बता दें कि नदी पिछले कुछ दिनों से उफान पर है। जब यह हादसा हुआ तब नदी में बाढ़ आई हुई थी। एसपी अदनान अंसारी ने बताया कि हादसे के बारे में पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। नाव आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत