BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अहमदाबाद टी-20: भारत-इंग्लैंड के बीच निर्णायक मुकाबला आज

अहमदाबाद टी-20: भारत-इंग्लैंड के बीच निर्णायक मुकाबला आज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला आज शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में फिलहाल दोनों ही टीमें अभी 2-2 की बराबरी पर हैं। आखिरी टी20 मुकाबले में जो जीतेगा सीरीज पर उसका ही कब्जा होगा। इस अहम मुकाबले में भारत को न सिर्फ बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करना होगा, बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग में भी बढ़िया खेल दिखाना होगा। इस निर्णायक मुकाबले में टॉस भी एक अहम फैक्टर साबित हो सकता है।

गेंदबाजी रही है चिंता का सबब
भारत के लिए इस श्रृंखला में गेंदबाजी चिंता का सबब रही है। टीम के लगभग सभी गेंदबाज खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वाशिंगटन सुन्दर-शार्दुल ठाकुर ने अभी तक इस श्रृंखला में भारत की ओर से सर्वाधिक 5-5 विकेट लिए हैं, लेकिन शार्दुल ने काफी रन खर्च किये हैं। भुवनेश्वर कुमार ने ज्यादा रन तो खर्च नहीं किये हैं, लेकिन वे भी विकेट लेने में ज्यादा सफल नहीं रहे हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल भी इस श्रृंखला में फीके साबित हुए हैं। चौथे टी20 में लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 52 रन लुटाए थे।

टीम इंडिया के पास ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका
भारत अगर इंग्लैंड के खिलाफ इस टी-20 श्रृंखला को जीत लेता है, तो वह लगातार छठी टी-20 इंटरनेशनल सीरीज जीत लेगा। बांग्लादेश के खिलाफ साल 2019 में खेली गई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से लेकर अभी तक टीम इंडिया टी-20 में लगातार 5 सीरीज जीत चुकी है। इस दौरान भारतीय टीम ने बांग्लादेश (2019), वेस्टइंडीज (2019), श्रीलंका (2020), न्यूजीलैंड (2020), ऑस्ट्रेलिया (2020) के खिलाफ टी-20 श्रृंखलाओं में जीत हासिल की है। 

स्क्वॉड
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, , श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर)

इंग्लैंड: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जॉर्डन, जॉनी बेयरस्टो और जोफ्रा आर्चर

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More