BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अरविंद अकेला कल्लू और निधि झा अभिनीत फिल्म 'जान' का ट्रेलर रिलीज

पटना/मुंबई| भोजपुरी फिल्मों के ''यूथ स्टार'' माने जाने वाले अरविंद अकेला कल्लू और '' चामिर्ंग गर्ल'' निधि झा की प्यार, रोमांस से सजी फिल्म '' जान'' का ट्रेलर ईद के मौके पर डीआरजे रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया।

रिलीज होते सोशल मीडिया के विभिन प्लेटफार्म पर ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। 3 मिनट 44 सकेंड की ट्रेलर की शुरूआत अरविंद अकेला कल्लू की शानदार डायलॉग और जानदार एक्शन से होती है जबकि वही अभिनेत्री निधि झा की इंट्री एक गाने के साथ होती दिखाई दे रही हैं।

अन्य किरदारों की बात की जाए तो यह फिल्म को और भी स्ट्रांग बना दिया है।

राज जयसवाल व डीआरजे फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म के निमार्ता राज जयसवाल खुद ही है जबकि निर्देशक अरविंद चैबे और लेखक अभय यादव हैं। फिल्म में संगीत ओम झा ने दिया है और प्रचारक सोनू निगम है।

डीआरजे रिकॉर्डस के प्रमुख राज जयसवाल ने कहा, '' जान एक म्युजिकल लव स्टोरी है, अरविंद अकेला कल्लू अपनी प्यार यानी निधि झा को पाने के कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। इसमें आपको प्यार के कई रंग नजर आएंगें, जो दर्शको को अपनी ओर खीचेगा। ''

निर्देशक अरविंद फिल्म को लेकर कहते हैं, '' फिल्म में मनोरंजन का फूल डोज देखने को मिलेगा, जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते हैं। ''

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अरविंद अकेला कल्लू, निधि झा के अलावा जय सिंह, समर्थ, सोनिया मिश्रा ,अनूप लोटा, अमित शुक्ला भी है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More