BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका में कोरोना से 24 घंटे में 1997 लोगों की मौत, अब तक 40 हजार से ज्यादा की गई जान

न्यूयार्क । दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढता जा रहा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे के भीतर 1997 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 7 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। अमेरिका में अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में कोरोना से मरीजों की संख्या सबसे अधिक अमेरिका में ही है। साथ ही सबसे अधिक मरने वालों की संख्या भी यहीं हैं।
सैनिकों की आवाजाही पर रोक....
अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते देश के सैनिकों की आवाजाही पर रोक के आदेश (फ्रीज ऑर्डर) को 30 जून तक बढ़ा दिया है। पेंटागन के एक अधिकारी ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा है कि डिफेंस फॉर पर्सनल एंड रीडनेस के अंडर सेक्रेटरी मैथ्यू डोनोवन की ब्रिफिंग के हवाले से कहा कि अमेरिकी सैनिकों की आवाजाही को लेकर सोमवार से लागू होने वाले नए आदेश में पहले के निर्देश की तुलना में आसान प्रतिबंध और अधिक छूट शामिल होगी।"


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More