BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमिताभ बच्चन को मिली अस्पताल से छुट्टी, ब्लॉग लिखकर की यह अपील

मुंबई। फैंस में आज भी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लेकर जबरदस्त क्रेज है। उनकी जरा सी भी तबीयत खराब होने पर वे चिंतित हो जाते हैं और दुआओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। अमिताभ चार दिन पहले मंगलवार को नानावती अस्पताल में लिवर संबंधी समस्या के लिए भर्ती हुए थे। उन्हें शुक्रवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया, जिससे फैंस को बड़ी राहत मिली।

अमिताभ ने इसके बाद एक ब्लॉग लिखकर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। हालांकि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मीडिया पर भी हमला बोला। अमिताभ ने लिखा कि कृपया प्रोफेशनल नियम-कायदों का ध्यान रखें। बीमारी और इलाज किसी भी व्यक्ति का बेहद निजी मामला होता है। इसका कमर्शियल फायदा उठाना सामाजिक रूप से गैरकानूनी है। कृपया इसे समझें और इसका सम्मान करें... दुनिया में हर चीज बेचने के लिए नहीं होती। अमिताभ ने अपने फैंस के लिए लिखा कि मेरी फिक्र करने और मेरे लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को मेरा प्यार और आभार। अमिताभ ने करवाचौथ पर अस्पताल से ही पत्नी जया बच्चन की एक फोटो भी पोस्ट की थी। अमिताभ हाल ही 11 अक्टूबर को 77 साल के हुए थे।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More