BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अब शिवसेना ने मांगा फडणवीस से इस्तीफा, शिंदे ने कहा : हमारे पास 165 विधायकों का समर्थन

मुंबई। शिवसेना ने मांग की है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास समर्थन नहीं है और वे अल्पमत की सरकार चला रहे हैं इसलिए उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। विधानसभा में शिवसेना के विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे ने जोर देकर कहा कि हमारे पास पर्याप्त संख्या है। हमारे पास 165 विधायकों का समर्थन है। हम सही तरीके से अपना बहुमत तुरंत साबित कर सकते हैं।

हम अपने विधायक गिनती कराने के लिए राज्यपाल के पास ले जा सकते हैं या सदन में ध्वनि मत या गुप्त मत, किसी भी तरह से बहुमत साबित कर सकते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दी कि अगर उसके पास पर्याप्त विधायक हैं तो उसे बिना किसी देरी के बहुमत सिद्ध करना चाहिए। शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वे अल्पमत में हैं और हम यह सदन में साबित कर देंगे।

अगर वे इतने आश्वस्त हैं तो उन्हें विधायकों की संख्या बतानी चाहिए। उनका बयान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक और अन्य नेताओं की उस मांग के अगले दिन आया है जिसके अनुसार बहुमत नहीं होने के कारण फडणवीस को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस ने भी भाजपा से उसके बहुमत के दावे को सिद्ध करने फ्लोर टेस्ट की मांग की है। इस बीच प्रस्तावित महा विकास अघाड़ी की तीनों पार्टियों ने लगभग 163 विधायकों के हस्ताक्षरों वाला एक पत्र सोमवार सुबह दाखिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सोमवार सुबह 10.30 बजे सौंपे गए मराठी में लिखे गए पत्र में कहा गया, देवेंद्र फडणवीस ने 23 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन उससे पहले उन्होंने पर्याप्त संख्या नहीं होने पर सरकार बनाने में असमर्थता जाहिर की थी। हालांकि उन्हें अभी भी बहुमत सिद्ध करना है। पत्र में आगे लिखा है, वर्तमान में, उनके पास पर्याप्त संख्या नहीं है और वे बहुमत सिद्ध नहीं कर सकेंगे। ऐसी स्थिति में हम सरकार बनाने का दावा पेश करते हैं।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More