BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अब निजी अस्पताल भी ले सकेंगे पंजाब सरकार के प्लाज़्मा बैंक से प्लाज़्मा

चंडीगढ़ । मिशन फ़तेह के अंतर्गत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा कोरोनावायरस से निपटने के लिए चलाई जा रही मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज पंजाब सरकार ने एक अहम फ़ैसला लेते हुए कोरोनावायरस पीडि़तों का इलाज करने वाले पंजाब राज्य के निजी अस्पताल को लागत मूल्य पर प्लाज़्मा बैंक से प्लाज़्मा मुहैया करवाने का फ़ैसला किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्लाज़्मा बैंक की स्थापना वाले दिन से ही कोरोनावायरस पीडि़तों का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों द्वारा प्लाज़्मा मुहैया करवाने की माँग की जा रही थी। जिसको सरकार ने विचारने के उपरांत फ़ैसला किया है कि इन निजी अस्पतालों को लागत मूल्य, जो कि 20,000 रुपए प्रति यूनिट है पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने वाले मरीज़ों को प्लाज़्मा मुफ़्त उपलब्ध करवाया जाएगा।
विभाग द्वारा इस सम्बन्धी नोटीफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
यहाँ यह वर्णनयोग्य है कि पंजाब राज्य के पहले प्लाज़्मा बैंक का उद्घाटन डॉक्टरी शिक्षा एवं अनुसंधान संबंधी मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने 21 जुलाई, 2020 को ऑनलाइन उद्घाटन किया था।
साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More