देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमूसलाधार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन-बीआरओ द्वारा राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया है। लाहौल और स्पीति घाटी में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-सरचू रोड़ को कई स्थानों पर भूस्खलन के चलते यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद से ही इस सड़क को खोलने के लिए बीआरओ की टीम जगह-जगह पर तेजी से काम कर रही है।
बीआरओ के प्रोजेक्ट ‘दीपक’ के तहत शुरू किया अभियान
शिमला स्थित बीआरओ की परियोजना ‘दीपक’ ने बचाव और राहत अभियान को संचालित करने और क्षतिग्रस्त सड़क को साफ करने के कार्यों को अंजाम देने के लिए कर्मियों और उपकरणों के साथ अपने प्रशिक्षित अभियंता कार्यबल को शीघ्र इस स्थल पर भेजा। 29 जुलाई को मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचला दर्रे से आगे सरचू के करीब महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग फंसे हुए थे। इस क्षेत्र के अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण ये लोग ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे।
प्रोजेक्ट के नायक ने गंवाए प्राण
सिर्फ इतना ही नहीं बीआरओ की टीम ने 14,480 फीट की ऊंचाई पर स्थित केनलुंग सराय के पास अन्य भूस्खलनों से अवरुद्ध हुए मार्ग को साफ करते वहां फंसे हुए लोगों की भी जान बचाई। बचाव अभियान के दौरान सामने कितनी मुश्किलें थी, यह इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इस जद्दोंजहद में ‘दीपक’ प्रोजेक्ट के नायक रीतेश कुमार पाल ने अपने प्राण गंवा दिए। बाद में सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया।
देर रात तक चला निकासी अभियान
वहीं 27 जुलाई को एक अन्य घटना में, भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध किलर-टांडी सड़क मार्ग को खोलने के लिए बीआरओ के एक अलग अभियंता कार्य बल को तैनात किया गया था। क्षेत्र में दो यात्री वाहन फंसे हुए थे। पहले से ही इस मार्ग में दो भूस्खलनों को साफ करने वाले इस दल ने फिसलन भरे इस इलाके में फंसे नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए देर रात तक निकासी अभियान चलाया। कार्य संचालन के दौरान, टीम के कुछ सदस्य, छह नागरिक और एक नागरिक वाहन अचानक आई बाढ़ में बह गए। घटना में कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य को बीआरओ कर्मियों ने बचा लिया। बाद में बीआरओ कर्मियों ने भूस्खलन से अवरुद्ध हुए मार्ग को साफ किया, फंसे हुए यात्रियों को बचाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।













Related Items
बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई
खड़गे ने ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश' लॉन्च किया
जल जीवन शक्ति अभियान की बैठक संपंन