BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

'अनेक' में अपने अलग लुक पर आयुष्मान ने की बात

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म 'अनेक' के साथ एक बार फिर से अनुभव सिन्हा संग काम कर रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में उनके कटे हुए भौंहे का लुक अब भी उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का एक विषय बना हुआ है। फिल्म में जोशुआ के अपने किरदार पर बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, "मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे ऐसे फिल्मकारों के साथ काम करने का मौका मिला है, जो अपनी कहानी बताने की शैली में मुझे भी अपनी कलाकारी दिखाने के लिए प्रेरित करते हैं। 'अनेक' में जिस हल्की कटी भौंहे के साथ मैं दिखा हूं, वह मेरा ही आईडिया रहा है, जिस पर मैंने अनुभव सर संग चर्चा की थी। मुझे कुछ ऐसा अलग दिखना था जिस रूप में दर्शकों ने मुझे पहले कभी न देखा हो और मुझे खुशी है कि लोगों ने इसे नोटिस किया और इस पर बात कर रहे हैं।" 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More