BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अदाणी पर आक्रामक विपक्षः कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संसद में दिया काम रोको प्रस्ताव

नई दिल्ली | राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में निवेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया। अडानी समूह के खिलाफ अमेरिका स्थित फर्म हिंडनबर्ग के आरोपों पर लगातार दूसरे दिन दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित होने की बढ़ती संभावना के बीच यह नोटिस दिया गया है।

इस बीच 16 विपक्षी दलों ने दिन की रणनीति बनाने के लिए संसद में खड़गे के कक्ष में एक बैठक की।

अदाणी समूह के मुद्दे पर दोनों सदनों की कार्यवाही को कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टियों द्वारा बाधित करने की संभावना है।

गुरुवार को भी विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही धुल गई।

बैठक में कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आप, एनसीपी, भारत राष्ट्र समिति, नेशनल कॉन्फ्रेंस, सीपीआई, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोस मणि), केरल कांग्रेस (थॉमस) और आरएसपी शामिल थे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More