BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अक्षिता मुद्गल : महिलाओं के लिए वित्तीय तौर पर सक्षम होना जरूरी

मुंबई। अभिनेत्री अक्षिता मुद्गल का मानना है कि महिलाओं को रिश्ते में रहते हुए भी वित्तीय स्वतंत्रता बरकरार रखनी चाहिए। अक्षिता इश्क पर जोर नहीं नामक सीरियल में नजर आती हैं, जो समाज में एक महिला के स्थान पर प्रकाश डालता है और महिलाओं की पसंद और अधिकारों की बात भी करता है।

अभिनेत्री का कहना है कि वित्तीय तौर पर सक्षम होने से एक महिला को उस रिश्ते से बाहर निकलने का विकल्प मिलता है, जो सही से नहीं चल रहा होता है।

अभिनेत्री ने कहा, मैं इस तथ्य पर ²ढ़ विश्वास रखती हूं कि रिश्ते को एक समान स्तर पर रखने के लिए वित्तीय स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना आपको वहां से निकलने में भी विश्वास दिलाता है कि जब शादी ठीक से नहीं चल रही हो। इसके अलावा, यह हमें हमारी व्यक्तिगत या घरेलू जरूरतों के लिए हमारे साथी पर पूरी तरह से निर्भर होने से रोकता है।

अभिनेत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के कारण मनोबल बढ़ने में भी मदद मिलती है और यह अनिवार्य रूप से महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाता है, जिससे उन्हें अपने निर्णय लेने में मदद मिलती है।

इश्क पर जोर नहीं सीरियल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More