BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कोरोना से लडने के लिए इम्यूनिटी बढाता है योगः केके पाठक

मथुरा। योगी राज भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में हर ओर योग दिवस का उल्लास छाया रहा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी निर्देशों का भी इस दौरान पूरा पालन किया गया। लोगों ने पार्कों में सामूहिक दूसरी बना कर योग करने  से भी परहेज किया और घर की छत पर ही परिजनों के साथ योग किया। योग दिवस का यह अनूठा अनुभव था। शिक्षण संस्थाओं तथा सामाजिक संस्थाओं ने भी इसी तरह योग दिवस पर की परंपरा को आगे बढाया।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने छाता नगर के आरपीएल इंटर कॉलेज में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए तथा सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नगर के दर्जनों लोगों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त योग दिवस की जानकारी देते हुए प्रचार विभाग के पदाधिकारी के.के पाठक एडवोकेट ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा ऑनलाइन माध्यमों से स्थानीय लोगों को योग के लिए प्रेरित किया।

अधिकांश स्वयं सेवकों ने अपने अपने घरों में भी योग का आयोजन कर समाज को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने योग के माध्यम से निरोगी रहते हुए समाज सेवा का भी आह्वान किया। बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के खतरनाक दौर में भी योग कर अपनी इम्युनिटी बढ़ाते हुए सुरक्षित रहा जा सकता है निरोग रहने के लिए योग की आवश्यकता पर बल दिया।

जिला संपर्क प्रमुख सतीश चंद ने कहा कि जिस प्रकार हमारे शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है उससे भी कई गुना शरीर के लिए व्यायाम और योग अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर मुख्य रूप से नेमचंद शर्मा, हरेंद्र सिंह, छैलबिहारी शर्मा, सतीश गुप्ता, वीर चैधरी, मनीष शर्मा, नरसी जादौन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पर्यावरण जन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने योग दिवस पर कोरोना महामारी को देखते हुए अपने ही घर पर योग किया। पर्यावरण समिति के अध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी ने बताया की योग से सभी तरह की बीमारी दूर होती हैं यदि व्यक्ति सूर्योदय से पहले योग करता है या सूर्य नमस्कार करता है तो मनुष्य का शरीर निरोगी काया बना रहता है। इसलिए हर व्यक्ति को योगाभ्यास जरूर करना चाहिए योग करने से डायबिटीज ब्लड प्रेशर कोल्ड स्टोर मोटापा जैसी तमाम बीमारियां दूर होती हैं इसलिए योगासन हमेशा करते रहना चाहिए।


वहीं  बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में आवासीय कर्मचारियों ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरोना वैश्विक महामारी को मध्यनजर रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए  का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंधक हरिचंद, प्रशासक सगुन सिंह, व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, कोऑर्डिनेटर व खेल विभागाध्यक्ष बिपिन सिंह, सुग्रीव सिंह, राकेश रहीजा, रघुनाथ सिंह, बीरपाल प्रधान, जी.पी. शर्मा, हरिराम, के.पी. सिंह आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया विश्व योग दिवस


अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर शिक्षक शिक्षकाओं ने सपरिवार अपने अपने घरों पर आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और प्रार्थना कर योग दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रातः 6 बजे से प्रातः7 बजे तक योग क्रियाओं के अंतर्गत आसन, सूर्य नमस्कार, और प्राणायाम किये।  योग कार्यक्रम में डॉ. विनोद बनर्जी, डॉ. कमल कौशिक, अंजना शर्मा, अंजलि पंवार, इंद्रपाल, गोविंद सिंह, ऊषा पचैरी, सत्यप्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, राधा बल्लभ शर्मा, सुरेंद्र यादव, सूर्यवीर यादव, उमेश गर्ग, कमलेश चैहान, संजीव कुमार, तेजसिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह पचैरी, प्रमोद कुमार, ब्रजेश त्यागी, विवेकशील भारती, राशिका, पार्वती गौतम, रूबी शाक्य ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More