BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : भक्ति के रंग में रंगा यमुना महोत्सव

मथुरा। श्री बृजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित चार दिवसीय यमुना महोत्सव में बृजभाषा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवियों ने ब्रजभाषा में काव्यपाठ कर यमुना मैया का गुणगान किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ धर्मदास चतुर्वेदी एंव संस्था पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बल्देव से आए राधा गोविन्द पाठक ने सरस्वती वंदना भाव भक्ति भरा शुभ शक्ति धरा अक्षरा-अक्षरा शारदा शारदा पढ़ी।
आगरा से आईं डा. रुचि चतुर्वेदी ने भव व्याधा कट जाएं रटो श्री राधे राधे, यमुना जल धुले अगर तो नैना पावन हो जाएगें आदि अनेक गीतों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। डॉ शिव सागर ने नैना काजल बिना कटार गीत पढ़ा तो सदन तालियों से गूंज उठा। वृंदावन के कवि  बृजभूषण दीपक ने बृज राज कृपा तुम ऐसी करी कालिन्दि के कूल पे वास मिल्यौ, से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य कवि सबरस मुरसानी ने अपनी कविताओं से हंसा हंसा कर श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। डॉ उपेंद्र झा ने मां की महिमा का बखान किया वहीं डॉ अंजू शर्मा ने मां यमुना की दुर्दशा पर दुख व्यक्त करते हुए पढ़ा यामें कूडो करकट डारि डारि जनता ने रूप बिगारो है। लखनऊ से कवि आर.आर. भारती, मथुरा के सुखदेव चतुर्वेदी, कवि चन्द्र प्रकाश शर्मा, नारायण सिंह आदि ने भी मां यमुना के चरणों मे अपने काव्य सुमन अर्पित किये।
संचालन कर रहे अनुपम गौतम ने कोऊ राज नहीं कोऊ ताज नहीं बृजधाम की धूल मिलै हमकूं पढ़कर अपने भाव व्यक्त किये  स अंत मे अध्यक्षता कर रहे कवि राधा गोविन्द पाठक ने आज अपनेंन कौ फिर स्मरण है गयो, ये बहानों मिल्यौ और नमन है गयो गीत पढ़कर कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान की। डॉ दीपक गोस्वामी, आचार्य पंकज शास्त्री और नेत्रपाल गौतम ने पटुका उड़ाकर सभी कवियों का स्वागत किया स  कार्यक्रम संयोजक डॉ वंदना तेलंग,सहित अध्यक्ष नरेन्द्र एम चतुर्वेदी, महेश खण्डेलवाल, हरिओम अग्रवाल, दिव्या साहनी, अजय वर्मा ने सभी कविओं को माँ यमुना की छवि भेंट की।  शैलेन्द्र गोयल जी ने सभी कवियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम मे विशेष रूप से उदयन शर्मा, एड विकास पारासर, डॉ नीतू गोस्वामी, ब्रषभान गोस्वामी,रेनू उपाध्याय नरेन्द्र गर्ग, भरत खण्डेलवाल , राहुल सक्सेना महेंद्र दत्त आचार्य आदि उपस्थित रहे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More