देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । सभी में मन में एक ही सवाल है कि क्या योगी आदित्यनाथ भी यूपी में मोदी के स्टाइल में काम करेंगे। क्योंकि शपथ ग्रहण के बाद विभाग के बंटवारे से पहले योगी ने सभी मंत्रियों से उनकी संपत्ति का ब्योरा मांग लिया है। रविवार को अपने मंत्रियों के साथ औपचारिक मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहां उन्होंने मीडिया के कुछ सवालों का जवाब देते हुए कहा, हम सबका विकास करेंगे। सब वादे पूरे होंगे।
इस दौरान योगी सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया। यूपी की बीजेपी सरकार ने अपने सभी मंत्रियों से 15 दिन के भीतर प्रॉपर्टी का पूरा ब्यौरा मांगा है। बता दें कि योगी के साथ लखनई में 46 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। यूपी सरकार की ओर से पक्ष रखने के लिए योगी ने श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को प्रवक्ता नियुक्त किया है। दोनों मंत्री भी हैं। योगी के जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीकांत शर्मा ने कहा, हमने अपने सभी मंत्रियों से प्रॉपर्टी सार्वजनिक करने के लिए कहा है। इसके लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के खाली पदों को तत्काल भरने का दिया निर्देश