BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शिमला रेप केस: पुलिस महानिरीक्षक सहित 8 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

शिमला रेप केस: पुलिस महानिरीक्षक सहित 8 पुलिसकर्मी गिरफ्तारशिमला। जिले के कोटखाई में गुड़िया गैंग रेप व मर्डर केस में सीबीआई ने एक बड़ा खुलासा करते हुए 8 पुलिस अफसरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में पुलिस महानिरीक्षक भी शामिल है। मामले में पुलिस महानिरीक्षक की गिरफ्तारी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मामले में कई आलाअधिकारियों की भी मिली भगत है। मामले में सीबीआई दो बार कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश कर चुकी है और अगले महीने फिर से अपनी जांच पेश करनी है। यह एक अहम खुलासा सीबीआई के द्वारा किया गया है क्योंकि मामले को लेकर पूरे राज्यभर में कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं। आपको बता दें कि 4 जुलाई को जिले के कोटखाई में एक नाबालिग के साथ गैंग रेप हुआ था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। हंगामा होने के बाद यह केस सीबीआई को सौंपा गया था। इससे पहले भी 6 लोगों को इस केस में गिरफ्तार किया जा चुका है जिसमें से एक की कोटखाई थाने में ही हत्या कर दी गई थी। साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More