देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । दक्षिण एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कविता दलाल को एमएई यंग क्लासिक में स्पर्धा के लिए चुना गया है और वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। वल्र्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। इस साल अप्रैल में कविता ने डब्ल्यूडब्ल्यूई दुबई ट्राईआउट में हिस्सा लिया था और अपने मजबूत प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
कविता अब डब्ल्यूडब्ल्यूई में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर एक नया इतिहास रचेंगी। वह इस स्पर्धा में 31 शीर्ष प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करेंगी। इस अवसर के बारे में कविता ने कहा, मैं डब्ल्यूडब्ल्यूई के महिला टूर्नामेंट में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनकर गर्व महसूस कर रही हूं।
आशा है कि मैं इस मंच का इस्तेमाल अन्य महिलाओं को प्रेरित करने के लिए करूं। डब्ल्यूडब्ल्यूई के मेई यंग क्लासिक टूर्नामेंट का आयोजन 13-14 जुलाई को फ्लोरीडा के ओरलैंडो के फुल सेल लाइव में होगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
नेपाल त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 955 पहुंचा : बिदुर में एक ही घर से मिले 24 शव, 4471 लापता, भारतीय टनल टीम ने संभाला मोर्चा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू