BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप : महिला मुक्केबाजों ने दिखाया दम, चार कांस्य पदक हुए पक्के

विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की चार महिला मुक्केबाज सेमिफाइनल में पहुंच गई हैं। इसी के साथ चैंपियनशिप में भारत के चार कांस्य पदक पक्के हो गए हैं। आपको बता दें, विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2021 इस बार पोलैंड के कील्स शहर में आयोजित हो रही है। 

सेमीफाइनल में पहुंचते ही पदक हुआ पक्का

क्वाटर फाइनल में एशियाई चैंपियन विनका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  60 किलोग्राम वर्ग में कोलंबिया की कैमिलो कैमिला को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं 2019 की एशियाई जूनियर चैंपियन अल्फिया पठान ने 81 किलोग्राम वर्ग में हंगरी की मुक्केबाज रेका हॉफमैन को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
 
वहीं दूसरी ओर 57 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्केबाज पूनम ने कजाकिस्तान की मुक्केबाज नाज़ेर्क सेरिक को 5-0 से हराया। साथ ही  48 किलोग्राम वर्ग में गीतिका ने रोमानिया की एलिज़ाबेथ ऑस्टन को करारी शिकस्त दी। सेमीफाइनल में पहुँचने वाले सभी मुक्केबाजों ने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्के कर लिए हैं। अगर कोई मुक्केबाज फाइनल में पहुँचने में सफल हो जाता है तो कांस्य पदक का रजत या स्वर्ण पदक में बदलना तय हो जाएगा।  भारत को एक निराशा भी हाथ लगी जब  81 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्केबाज खुशी तुर्की की बुसरा इसिलदार से हार गईं। 

पुरुष वर्ग से जागी पदक की उम्मीद

इसके अलावा पुरुष वर्ग में 75 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्केबाज मनीष और 69 किलोग्राम वर्ग में सुमित क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। हालांकि 60 किलोग्राम वर्ग में आकाश गोरखा और 81 किलोग्राम वर्ग में विनीत को हार का सामना करना पड़ा।

20 सदस्यीय टीम के साथ हिस्सा ले रहा है भारत

विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में भारत की चुनौती की अगुवाई एशियाई युवा चैम्पीयनशिप के रजत पदक विजेता  अंकित नरवाल (64 किलोग्राम) और एशियाई जूनियर चैंपियन चोंगथाम विश्वामित्र (49 किलोग्राम )कर रहे हैं। टीम में अन्य पुरुष सदस्य विकास (52 किलोग्राम), सचिन (56 किलोग्राम ), आकाश गोरखा (60 किलोग्राम), सुमित (69 किलोग्राम), मनीष (75 किलोग्राम), विनीत (81 किलोग्राम), विशाल गुप्ता (91 किलोग्राम) और जुगनू ( +91 किलोग्राम) हैं।  भारत इस प्रतियोगिता में कुल 20 सदस्यीय टीम के साथ उतरा है। 20 सदस्यों में 10 महिला मुक्केबाज और 10 पुरुष मुक्केबाज खिलाड़ी हैं।  भारत जल्द से जल्द इस प्रतियोगिता में अपना स्वर्ण पदक का सूखा खत्म करना चाहेगा। 
 
आपको बता दें , विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 52 देशों के 414 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More