BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने जुटाई जानकारी

मथुरा। जिला क्षय रोग विभाग एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में औषधि निरीक्षक एके आनंद से मुलाकात की। बताया कि मेडिकल स्टोरों पर शेड्यूल एच वन का रजिस्टर अपडेट होना चाहिए। इसमें टीबी की दवाएं खरीदने वालों का विवरण एवं उसके चिकित्सक का नाम अंकित होना चाहिए। डीआई ने आश्वासन दिया कि थोक विक्रेताओं के माध्यम से रिटेल विक्रेताओं की पहचान करते हुए इस कार्य को सम्पन्न कराया जाएगा। हालांकि अधिकतर मेडिकल स्टोरों पर ये रजिस्टर बने हुए हैं। संचालकों को निर्देशित किया जाएगा कि वह टीबी से संबंधित दवा एवं रिकॉर्ड को अपडेट रखते हुए इसकी सूचना जिला क्षय रोग विभाग या औषधि विभाग कार्यालय में दें। वार्ता के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाहकार डॉ स्टेफी वर्गिश,टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के नवील सिद्दीकी, सौमित्र शेखर, टीबी विभाग से समन्वयक आलोक तिवारी,अखिलेख दीक्षित,शिवकुमार,रवीन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More