देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकजाकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे। वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ 9 अप्रैल को द्विपक्षीय बैठक करेंगे। कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री के रूप में अपनी दोबारा नियुक्ति के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कार्यक्रम
कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री का आज जोधपुर आने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह जैसलमेर, नई दिल्ली और आगरा की यात्रा पर जायेंगे। इस दौरान वह कई रक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव 9 अप्रैल को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके पहले दोनों मंत्रियों ने आखिरी बार पिछले साल 5 सितम्बर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर मुलाकात की थी। उसी समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था।
2019 में हुआ था भारत और कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास
बता दें, भारत और कजाकिस्तान की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। दोनों देशों की सेनाएं सैन्य वैश्विक आतंकवाद और हाइब्रिड युद्ध के उभरते रुझानों के विभिन्न पहलुओं पर समय-समय पर सैन्य अभ्यास करती रहती हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत और कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'काजिंद 2019' हुआ था। इस संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के 100 सैनिक शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने विभिन्न सैन्य ऑपरेशनों और आतंकवाद विरोधी जवाबी कार्रवाई के अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया था।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह