BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

WHO ने चीन में COVID-19 के नए घरेलू मामले नहीं आने को बताया बड़ी सफलता, कहा...

बीजिंग। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेद्रोस अधानोम गेब्रेसुस ने कोविड-19 प्रतिनिधिमंडल की ब्रीफिंग में 19 मार्च को कहा कि चीन में पहली बार कोई नया घरेलू पुष्ट मामला सामने नहीं आया है, जो एक उल्लेखनीय सफलता है। टेद्रोस ने कहा कि वर्तमान में विश्व के 70 प्रतिशत से अधिक देशों व क्षेत्रों ने कोविड-19 के मुकाबले के लिए राष्ट्रीय आपात परियोजना बनाई है।

89 प्रतिशत देशों व क्षेत्रों को प्रयोगशाला में वायरस की जांच करने की क्षमता होती है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 68 देशों व क्षेत्रों को व्यक्तिगत रक्षात्मक उपकरण दिए और 120 देशों व क्षेत्रों को 15 लाख डायग्नोस्टिक किट भेजे। उनके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुछ चीनी आपूर्तिकर्ताओं के साथ समझौते किए हैं।

वे विश्व स्वास्थ्य संगठन को संबंधित सामान का निर्यात कर सकेंगे। टेद्रोस ने विश्व के विभिन्न देशों से अच्छी तरह से तैयारी करने की अपील की, चाहे कोविड-19 आया है या नहीं। गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार चीन के 31 प्रांतों (स्वायत्त प्रदेशों व केंद्र शासिक शहरों) और शिनच्यांग उत्पादन व निर्माण कोर में निरंतर दो दिन तक कोविड-19 का कोई नया घरेलू पुष्ट मामला नहीं आया है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More