देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वृन्दावन महाकुम्भ मंे जहां एक ओर अस्त्र शस्त्र की पूजा सेवा हो रही हो और ढोल नगाडे शोरगुल के साथ पूरा कुम्भ अपने वैभव में है वहीं कुम्भ में एक पांडाल लगाया गया है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की ओर से जो पांडाल लगाया गया है वहां शान्ति ही शान्ति है। शिव अवतरण अनूभूति मेला लगा कर लोगों को शान्ति और सादा जीवन उच्च विचार के साथ जीवन जीने की कला को सिखाया जाता है।
इस धार्मिक संस्थान ने कुम्भ में समाज के निमार्ण में मीडिया का योगदान विषय पर एक सेमीनार का आयोजन किया। जिसमें पूर्व मण्डायुक्त अलीगढ, अजय दीप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज ऐसे संगठनों से जुड़ने की आवश्यकता है जहां 75 से 80 प्रतिशत मात्रशक्ति काम कर रही है और जहां मात्र शक्ति हो वहां बच्चों का कभी अहित हो ही नहीं सकता है। आज समाज में सही दिशा की ओर जाने के लिए ऐसे संगठनों की आवश्यकता है। ऐसे सेन्टरों के माध्यम से साधना भी सीखने को मिल जाती है।
श्री सिंह ने बताया कि संयम संस्कार से ही आता है सादगी पूर्ण जीवन कैसे जी सकते हैं वह सादा जीवन और उच्च विचार को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वी. के सुशान्त जी मीडिया प्रभाग ब्रह्माकुमारीज के साथ साथ अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार दिये। इस अवसर पर आर 9 चैनल के उत्तर प्रदेश प्रभारी नीरज सिंह के अलावा, चाण्क्य पैलेस दिल्ली की इन्चार्ज वीके वृन्दा दीदी, राजीव नगर दिल्ली की इन्चार्ज वीके पूर्णिमा, तनूजा दीदी, रूपा दीदी, रोशनी दीदी उपस्थित थीं।













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”