BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

WHATSAPP का नया फीचर, वीडियों और तस्वीरों को छिपाना होगा आसान

WHATSAPP का नया फीचर, वीडियों और तस्वीरों को छिपाना होगा आसाननई दिल्ली। फेसबुक स्वामित्व वाली मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है। इस नए फीचर से आपकी सारी पर्सनल तस्वीरें और वीडियो जो वॉट्सऐप पर आए हुए को छिपा सकते है। 

 

वॉट्सएप एड्रॉयड एप में अब हर चैट के लिए मीडिया विजिबिलिटी फीचर रोलआउट कर दिया गया है। लेकिन पिछले कुछ महीनो से यह एप के रीसेंट वर्जंस में नहीं देखा गया था। इस फीचर की मदद से वॉट्सऐप यूजर्स फोन की गैलरी में मौज़ूद वॉट्सएप मीडिया कॉन्टेंट को छिपा या दिखा सकते हैं। नए फीचर के लिए आपको वॉट्सएप बीटा वर्जन 2.18.194 डाउनलोड करना होगा। इससे पहले इसी महीने वॉट्सएप के एक नए बीटा वर्जन में फॉरवर्डेड मैसेज में लेबल को इनेबल किया गया था। फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी ने हाल ही में सभी एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए ग्रुप विडियों और वॉयस कॉलिंग की शुरुआत भी की है। इससे पहले जनरल सेटिंग्स मैन्यू में डेटा और स्टोरेज यूज़ेज में जाकर मीडिया विजिबिलिटी का विकल्प मिलता था। इसका मतलब है कि अगर आप आप अपने फोन की गैलरी में डाउनलोड की गई किसी तस्वीर को छिपाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कॉन्टैक्ट इन्फो में जाना होगा।

 

इसके बाद मीडिया विजिबिलिटी ऑप्शन पर टैप कर ऑन सिलेक्ट करना होगा। लेकिन अगर आप अपनी गैलरी में मौज़ूद डाउनलोड मीडिया को किसी ग्रुप से छिपाना चाहते हैं तो आपको ग्रुप इन्फो में जाकर, मीडिया विजिबिलिटी ऑप्शन पर टैप करना होगा। गौर करने वाली बात है कि कॉन्टैक्ट और ग्रुप दोनों के लिए ही डाउनलोडेड तस्वीरों और मीडिया विजिबिलिटी फीचर डिफॉल्ट तौर पर इनेबल है।

 

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More