BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पेट्रोल-डीजल को लाया जाएगा GST दायरे में, उपभोक्ताओं को होगा फायदा

पेट्रोल-डीजल को लाया जाएगा GST दायरे में, उपभोक्ताओं को होगा फायदानई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की बढी कीमतों को लेकर देशभर में सरकार की आलोचना हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी दायर में लाने पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोलियम उत्पाद को जीएसटी (गुड्स और सर्विस टैक्स) के दायरे में लाने को लेकर कहा कि ये फैसला जीएसटी कमिटी करेगी।

 

प्रधान ने कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने से उपभोक्ताओं को ज़्यादा लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रधान शनिवार को दशहरा के मौके पर पंजाब पहुंचे थे। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही।

 

उन्होंने कहा, धीरे-धीरे पेट्रोलियम उत्पादों के दाम स्थिर होंगे। राज्य सराकर और केंद्र सरकार की मदद से इस मामले को जीएसटी काउंसिल में ले जाया जाएगा। जिससे की उपभोक्ताओं को ज़्यादा से ज़्यादा लाभ मिल सके। प्रधान ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निर्णायक मोड़ की तरफ पहुंच रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर लड़ाई शुरू की गई है। जो रावण से लडऩे जैसा ही है। भारत विकासशील देश है, आगे और भी विकास होगा।

 

ज़ाहिर है अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट के बावजूद जिस तरह से देश के अंदर मंहगे दामों पर डीजल और पेट्रोल बेचे जा रहे हैं उसको लेकर मोदी सरकार की हाल में बहुत किरकिरी हुई है। सभी ने इस मामले को काफी जोर-शोर से उठाया कि जब सभी सामान पर जीएसटी लागू है तो पेट्रोलियम पदार्थों पर ये क्यों नहीं लागू किया जा सकता।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More