देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreदेश में एक ओर जहां तेजी से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर पारा भी तेजी से ऊपर भाग रहा। जी हां, अप्रैल महीने की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ने लगी है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तो गर्म हवा की लहर चलनी शुरू हो गई है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आने वाले 24 घंटों में राजस्थान, विदर्भ और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर गर्म हवा की लहर चलने की आशंका है।
24 घंटों में देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान रहा 40 डिग्री
आईएमडी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी का अनुमान है कि बुधवार को भी तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
यहां चली गर्म हवा की लहर
उल्लेखनीय है कि सोमवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा मराठवाड़ा के अधिकतर स्थानों, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी मध्यप्रदेश व मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना, उत्तर कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। कल देश में सबसे अधिक तापमान ब्रह्मपुरी (विदर्भ) में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।













Related Items
NCR में पारा गिरते ही बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 400 के पार, पूरा इलाका गैस चेंबर में तब्दील
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट