BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बने हम स्वागत करते हैंः अखिलेश

मथुरा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने हर स्तर पर किसानों के हित में आवाज उठाई है। हमारे विधायक, सांसद, एमएलसी ने अपने स्तर से कृषि कानूनों का पुरूजोर विरोध किया है।

प्रधानमंत्री कहा रहे हैं एमएसपी थी, है और रहेगी मैंने पूछा कि कहां मिल रही है, कितने लोगों को धान की एमएसपी मिली। मक्का, जो, बाजरा का एमएसपी किसान को क्यों नहीं मिल रहा है।

गुरूवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मथुरा आये सपा मुख्यिा और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकारों पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव यहां चल रहे सपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आये हुए हैं। शुक्रवार को रालोद के जयंत चैधरी के साथ यमुना एक्सप्रेस वे के पास नौहझील क्षेत्र में मोरकी मैदान पर किसान महापंचायत को संबोधित करंेगे।


  पत्रकारों के सवालों का जाबव देते हुए उन्होंने कहाकि यह उद्योगपतियों की सरकार है। किसानों को इस सरकार ने बर्बाद कर दिया है। बंगाल चुनाव पर बोलते हुए कहाकि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार दोबारा बने इसका वह स्वागत करते हैं। युवाओं के पास काम धंधा नहीं है।

जिनते भी सरकारी कर्मचारी हैं सबका वेतन काटा जा रहा है। सपा मुखिया ने कहाकि विकास की बात करें तो समाजवादियों ने बहुत काम करे दिखा। इस सरकार ने अपनी तरफ से एक भी काम नहीं किया है। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढाया है।

बढाई हैं तो सिर्फ बिजली की कीमतें। हमने बडी मंडियों का निर्माण शुरू किया था, भाजपा सरकार ने उसे पूरा नहीं किया। मंडियों को बर्बाद कर दिया। सपा ने मथुरा में बहुत काम किये। कई सौ करोड रूपये के काम सपा सरकार ने मथुरा वृंदावन, गोवर्धन, नंदगांव आदि में कराये।

सपा ने जो काम किये उनकी और चार साल में वर्तमान सरकार ने जो काम किये हैं उनकी सूची तैयार कर लो सब पता चल जाएगा। यह सरकार झूंठ बोलती है इतना असत्य बोलने वाली काई सरकाकर नहीं आई जितिनी भाजपा सरकार है।

यमुना की सफाई की भाजपा बात करती थी, चार साल में यमुना कितनी साफ हुई यह सब देख रहे हैं। जनता पर महंगाई की मार पड रही है। डीजल महंगा हुआ है, पैट्रोल महंगा हुआ है यह पैसा किसके पास जा रहा है।

उन्होंने कहाकि वैक्सीन लगनी चाहिए लेकिन जिस तरह से भाजपा कोरोना लाभ ले रही है यह नहीं होना चाहिए। गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा प्रदेश में आरएलडी से गठंबधन है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More