देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दिल्ली। पीएम मोदी ने शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल की 22वीं बैठक में लिए गए कई अहम फैसलों की तारीफ की है। जीएसटी काउंसिल की तरफ से छोटे व्यापारियों को राहत दिए जाने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर तारीफ की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि गुड्स एंड सिंपल टैक्स (जीएसटी) अब और सरल हो चुका है। आज की सिफारिशों के बाद छोटे और मझोले कारोबारियों को बहुत बडी मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि कंपोजिशन स्कीम को अब और ज्यादा आकर्षक बना दिया गया है।
इसके साथ ही अन्य फैसले से जीएसटी ज्यादा आसान बन गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बैठक के बाद कहा कि प्रत्येक निर्यातकों को ई वॉलेट मिलेगा। ई वॉलेट की व्यवस्था अगले साल अप्रैल से शुरू की जाएगी। ज्ञातव्य है कि शुक्रवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में कुल 27 आइटम्स की दरों में भी कटौती कर दी गई है।
शुक्रवार को हुई जीएसटी काउंसिल में लिए गए ये अहम फैसले: 1.छोटे कारोबारियों को अब जीएसटी टैक्स का प्रति माह भुगतान करना होगा लेकिन रिटर्न अब उन्हें तीन महीनों में भरना होगा।
2. कंपोजिशन स्कीम के तहत 75 लाख रुपये के टर्नओवर की सीमा को बढाकर 1 करोड रुपये कर दिया गया है। ऐसे कारोबारी अब 3 महीने पर कुल बिक्री का 1 फीसदी कर जमा कर रिटर्न दाखिल कर सकेंगे।
3.रिवर्स चार्ज की व्यवस्था को अगले साल 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
4. अब निर्यातकों के लिए टैक्स रिफंड की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी।
5. 1.5 करोड रुपये से कम के टर्नओवर वाले छोटे और मझोले कारोबारियों को हर महीने की बजाए तीन महीने पर रिटर्न भरना होगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत