देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर मथुरा और वृंदावन की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। वृंदावन की यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान परिवर्तन करते हुए। छटीकरा से कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी एवं कमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। छटीकरा वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा। इसी प्रकार वैष्णोदेवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन बडी बसे एवं छोटी बसे वृन्दावन की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी। रुकमणी विहार गोल चक्कर से वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। सुनरख तिराहा प्रेम मन्दिर के पीछे से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। नंदनवन कट तिराहा से प्रेम मंदिर तिराह एवं सुनरख तिराहा प्रेम मंदिर के पीछे की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। वृन्दावन कट, पानीगांव चौराहा से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहंेगे। आवश्यकतानुसार सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहंेगे। पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पानीगांव चौराहा से सौ सैया कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। ग्राम जैत के पास एनएच 19 कट से रामताल चौराहा की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन, हल्के वाहन सुनरख रोड वृन्दावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा। रामताल चौराहा से सुनरख तिराहा वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। गोकुल रेस्टोरेन्ट व मसानी चौराहा से कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे, प्राइवेट बसे कॉमर्शियल आवश्यकता चार पहिया, टैम्पू, ई रिक्सा प्रतिबन्धित किये जाएंगे। जुगलघाट वैरियर से वीआईपी जादौन पार्किग की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे। हरिनिकुंज चौराहा व अटल्ला चुंगी चौराहा से रमणरेती चौकी की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
कांग्रेस ने की मृतकों के लिए 50 लाख मुआवजे की मांग की
-कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नौहझील में पीड़ित परिवार से की मुलाकात
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट आतिशबाजी विस्फोट की घटना में मृतकों के परिजनों से मिले सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को मृतकों के परिजनों के लिए 50 लाख की सहायता, नौकरी और घर अभिलंब देने चाहिए। दीपावली के दिन राया की आतिशबाजी बाजार में हुए विस्फोट में एक एक करके लोग काल के गालल में समा रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा है कि सरकार को शर्म आनी चाहिए सरकार के विभाग की वजह से इतना बड़ी वारदात हुई इसके बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सरकार के नुमाइंदे मृतकों के घर तक नहीं पहुंचे हैं। न ही कोई सांत्वना ही देने आये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को वह एक पत्र देंगे जिससे मृतकों के परिजनों के लिए 50-50 लाख रुपये नौकरी और घर देने की मांग करेंगे। प्रशासन द्वारा कोई आर्थिक मदद नहीं दी जा रही है। कांग्रेस उनकी मदद के लिए आगे हाथ बढ़ा रही है। महासचिव बृजेश शर्मा एडवोकेट, ठाकुर नरेश पाल सिंह, प्रिया पाल सिंह, नौझील ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल चौधरी, सतीश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा