BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

10 मई बाद हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलान

10 मई बाद हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलाननई दिल्ली । तेल कंपनियों की लगातार अनदेखी से परेशान कंसॉर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स (सीआईपीडी) ने 10 मई के बाद हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं, अगर तेल कंपनियों ने इसके बाद भी सुध नहीं ली तो पेट्रोल पंपों को रात में भी बंद रखा जाएगा। इस फैसले के लागू होने के बाद देशभर में करीब 53 हजार पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को केवल दिन के समय ही पेट्रोल और डीजल मिल सकेगा. इससे तेल की खपत पर असर पड़ेगा और हर माह तेल कंपनियों को होने वाले करोड़ों रुपए का मुनाफा भी प्रभावित होगा।

कुरुक्षेत्र में हुई बैठक में फैसले पर मुहर

यह फैसला रविवार को कुरुक्षेत्र में हुई सीआईपीडी की बैठक मेंं लिया गया। नवंबर 2016 में मुंबई और मार्च 2017 में दिल्ली में तीनों तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में समस्याओं का समाधान निकलने पर सीआईपीडी ने कुरुक्षेत्र में बैठक बुलाई थी। 

सीआईपीडी के राष्ट्रीय एडी सत्यानारायणन ने कहा कि साल 2011 से तेल कंपनियां पंप मालिकों को मार्जिन नहीं दे रही है, जिससे पंप संचालक घाटे में जा रहे हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने समय-समय पर मार्जिन दिए जाने की मांग की, लेकिन अधिकारी लगातार अनदेखी करते आ रहे हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More