देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पंचकूला। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के डेरा चीफ राम रहीम को रेप का दोषी करार देने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचकूला में हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। पंचकूला में करीब दो घंटे से हिंसा हो रही है। शहर में 100 से ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया है। ऐसे में खबर यह भी आ रही है कि हरियाणा पंजाब की आग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। हालात बिगड़ते देख हरियाणा सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।
लाइव अपडेट-
- डेरा की संपत्ति से पब्लिक ट्रांसपोर्ट व सरकारी कार्यालय को हुए नुकसान की होगी भरपाई
- डेरा की सारी संपत्ति जब्त करने के आदेश
- डेरे को करनी पड़ेगी इस उपद्रव की भरपाई: हाईकोर्ट
- हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
- कैथल में बिजली घर में आग लगाई
- पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने शांति बहाली की अपील की
- 100 से ज्यादा घायलों के अस्पताल पहुंचने की सूचना
- हरियाणा-पंजाब से होकर उत्तरप्रदेश और दिल्ली पहुंचा उपद्रव
- 4 राज्यों में फैली हिंसा की आग
- दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई
- दिल्ली के आनंद विहार इलाके में खाली खड़ी ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लगाई
- हालात पर हमारी कड़ी नजर: खट्टर
- पंजाब के मलोट रेलवे स्टेशन को आग के हवाले किया
- डीटीसी की दो बसों को किया आग के हवाले
- दिल्ली में 7 जगहों पर हिंसा की खबरें
- आनंद विहार, मंगोलपुरी, ख्याला इलाके में हिंसा
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की शांति की अपील
- हरियाणा-पंजाब से दिल्ली पहुंची उपद्रव की आग
- पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची
- यूपी के लोनी में बस को आग लगाई
- गृहमंत्री ने गृह सचिव व आईबी चीफ से बात की
- मोगा में रेलवे स्टेशन पर आगजनी की कोशिश
- उपद्रवियों का पुलिस से हुआ सामना, आसू गैंस के गोले छोड़े, कई पुलिसकर्मी घायल
- कई इलाकों में डेरा समर्थकों की पत्थरबाजी, कई घायल
- एंबुलेंस घायलों से भरी, 70 से ज्यादा घायलों की जानकारी
- पंचकूला के रिहायशी इलाकों की बिजली काटी
- कई गाड़ियों को किया आग के हवाले
- धुएं के गुबार में छिप गया पंचकूला
- मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
- पंचकूला में बाइक सहित बसों को आग लगाई
- सीआरपीएफ की 10 टुकड़ियों की तैनाती, आर्मी की 6 टुकड़ियां बुलाई
- पंजाब: पटियाला के एक स्कूल में आगजनी की कोशिश
- मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई
- हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई
- पंचकूला के रिहायशी इलाकों में घुसे डेरा समर्थक
- सेना की आसू गैस छोड़कर भीड़ तितर-भीतर करने की कोशिश
- राजनाथ सिंह ने हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की
- संगरूर के पावर स्टेशन को फूंका
- संगरूर में तहसील आॅफिस में आग लगाई
- हरियाणा के पंचकूल में हालात तनावपूर्ण
- हरियाणा के सिरसा में बाबा के समर्थकों का उग्र प्रदर्शन
- बरनाला में टेलीफोन एक्सेंज को फूंका
-पंचकूला में 100 से ज्यादा गाडियां फूंकी
- बंठिडा और फिरोजपूर में कर्फ्यू लगाया गया
- राम रहीम के फैसले के बाद दिल्ली में भी हाई अर्लट जारी
- संगरूर : तहसील दफ्तर में भी लगाई आग
- संगरूर: डेरा समर्थकों ने पावर हाऊस को फूंका
- राम रहीम के फैसले के बाद भडकी हिंसा
- पंचकूला में हिंसा में 3 लोगों की मौत
- कई इलाकों में डेरा समर्थकों का पत्थराव
- राम रहीम के फैसले के बाद पंचकूला में तनाव
- पंजाब में भी डेरा समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन
- पंजाब के फिरोजपूर में कर्फ्यू लगाया गया
- राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक ले जाया जा सकता है : सूत्र
- मुक्तसर के मलोट रेलवे स्टेशन को फूंका
- पंचकूला में मीडिया और बाबा के समर्थकों में झड़प
- पंचकूला कोर्ट के बाहर समर्थकों का भारी हंगामा
- उपद्रवियों ने मनसा में दो गाडियां फूंकी
- पंजाब मे 2 रेलवे स्टेशन में आग लगाई
-बाबा को पंचकूला से अंबाला जेल ले जाया जा रहा है।
-कार्यवाही के दौरान केवल 7 लोग कोर्ट के भीतर मौजूद रहे।
-हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
-15 साल बाद मामले में फैसला आया।
-मामले में हरियाणा के 12 जिलों में तनाव है।
मोबाइल इंटरनेट, ट्रेन और बस सर्विस ठप
आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 72 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का ऐलान किया जा चुका है। इतना ही नहीं अगले 72 घंटे के लिए उत्तर रेलवे को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की तरफ आने वाली ट्रेनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं और दोनों राज्यों में बस सर्विस को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन बरामद