BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बाबरी विध्वंस मामले में मथुरा के विजय बहादुर, साध्वी ऋतंभरा बरी, मथुरा में जश्न

मथुरा। बाबरी विध्वंस मामले में मथुरा के विजय बहादुर सिंह और साध्वी ऋतंभरा बरी हो गई है। मथुरा में इस फैसले के बाद जशन का माहौल है। हिंदूवादी संगठनों के अलावा कई राजनीतिक दलों ने भी इस पर खुशी का इजहार किया है। जगह जगह मिठाई बांटी गईं और लोगों ने अपने प्रतिक्रिया व्यक्त की। हांलांकि  दूसरे कारणों से बुधवार को मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था खासा चाक चैबंद  रही जिसके चलते लोग सडक पर उतर कर उस अंदाज में अपनी भावनाओं का इजहार नहीं कर सके जो वह करना चाहते थे।


अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत का बहुप्रतीक्षित फैसला बुधवार को हाईकोर्ट के पुराने परिसर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सुनाया गया। इस मामले में 32 अभियुक्त थे।


28 साल बाद बुधवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में बड़ा फैसला आया। सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। साध्वी ऋतंभरा और श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के कार्यकारी अधिकारी विजय बहादुर सिंह भी बरी हो गए। फैसला आने के बाद विजय बहादुर सिंह ने कहा सत्य की जीत हुई। वहीं मथुरा में हिंदूवादी संगठनों में खुशी की लहर है।मंगलवार को लखनऊ रवाना होने से पहले ही विजय बहादुर सिंह ने कहा था कि लंबे संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है। न्यायालय से जो भी फैसला होगा, उसे सहर्ष स्वीकार करेंगे। इसके बाद बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया जिसमें सभी लोग बरी हो गए। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताया है।


अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत का बहुप्रतीक्षित फैसला बुधवार को हाईकोर्ट के पुराने परिसर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सुनाया गया। इस मामले में 32 अभियुक्त थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More