देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अंबाला । भीषण गर्मी के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शहर में पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया। लोग त्राहिमाम त्राहिमाम करने पर मजबूर हो गए। इस बीच सोमवार को निर्जला एकादशी होने के कारण लोगों ने सड़कों ने ठंडे पानी और शरबत की छबील लगा कर लोगों को शीतलता का अहसास कराया।
भीषण गर्मी के चलते अंबाला के लोगों का बुरा हाल है। चाहे दो पहिया वाहन चालक हो या चार पहिया वाहन चालक, गर्मी ने सभी को सता रखा है । पैदल चलने वाले का तो और भी बुरा हाल है अंबाला के मशहूर केपिटल चौक के पास मोटर साइकिल पर घर को जा रहे दंपत्ति को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि गर्मी कितना कहर बरपा रहा है। क्योंकि चालक गर्मी से बचने के लिए अपने मुंह को पूरी तरह ढक कर अपना वाहन चलाने पर मजबूर हैं। भीषण गर्मी के चलते लोग आंखों पर चश्मा भी लगा कर चल रहे हैं जिससे लू के कारण उनकी आंखों पर प्रभाव न पड़े। रिक्शे पर जा रही महिलाएं अपने बच्चों को बचाने के लिए चुन्नी के पल्लू में ढक कर निकल रही हैं। वही मोटरसाइकिल पर जा रहे हैं । यह दंपति अपने बच्चे को चुन्नी के आड़ में लेकर चल धूप से बचाने में लगा है । दुपहिया पर जा रहे हैं इस दंपति का कहना है कि लगातार बढ़ रही गर्मी से बाहर आने जाने में भारी दिक्कत है। लेकिन नौकरी के कारण उन्हें निकलने पर मजबूर होना पड़ता है । आज का टेंपरेचर कम से कम 45 डिग्री है जो अंबाला में सबसे अधिक माना जा रहा है। चारों तरफ गर्मी से बेहाल लोग चाहे की इंतजार में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
ट्रेफिक पुलिस व होमगार्ड पर भारी गर्मी
वही इस भीड़भाड़ वाले इलाके कैपिटल चौक पर ड्यूटी दे रहे होमगार्ड जवान सोमपाल का कहना है कि पड़ रही भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें ट्रैफिक ड्यूटी देनी पड़ रही है, क्योंकि वह इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरत सकते। गर्मी होने के बावजूद ट्रेफिक पुलिस के जवानों की भी यही हालत है।
छबील लगा कर दिया शीतल अहसास
वहीं भीषण गर्मी और निर्जला एकादशी पर शहर में कई जगह लोगों ने मीठे पानी की छबील भी लगा रखी है जहां वाहन चालक अपनी प्यास बुझा रहे है। यह प्याऊ लोगों को शीतलता का अहसास कर रही थी।छबील लगाने वाले वाहन चालकों को रोक रोक कर ये शरबत पिला रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से जल्द राहत के आसार नहीं है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नेपाल त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 955 पहुंचा : बिदुर में एक ही घर से मिले 24 शव, 4471 लापता, भारतीय टनल टीम ने संभाला मोर्चा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू
NCR में पारा गिरते ही बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 400 के पार, पूरा इलाका गैस चेंबर में तब्दील
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था