BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

US में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल भारतीय महिला और बेटे की घर में घुस हत्या

US में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल भारतीय महिला और बेटे की घर में घुस हत्यानई दिल्ली । अमेरिका के न्यू जर्सी में एक भारतीय महिला और उसके सात साल के बेटे को उनके घर में मृत पाया गया है। आंध्र प्रदेश में महिला के परिजनों से यह जानकारी मिली है। मृत महिला की पहचान एन। शशिकला (40) और बेटे की पहचान अनीश साई के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर संसद के दोनों सदनों में सदस्यों ने चिंता जाहिर की और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समक्ष उठाएं। 

प्रकाशम जिले में शुक्रवार को पीडिता के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, शशिकला के पति जब गुरूवार शाम घर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को मृत पाया। आंध्र प्रदेश विधानसभा में प्रकाशम जिले से विधायक वाई सम्बासिवा राव ने इस घटना के बारे में फोन पर उत्तरी अमेरिका में तेलुगू एसोसिएशन (टीएएनए) से बात की है। सम्बासिवा ने कहा कि मां और उसके बेटे की हत्या की गई है। हनुमंता और उनकी पत्नी शशिकला सॉफ्टवेयर पेशेवर थे। शशिकला घर से ही काम करती थीं। दोनों पिछले नौ साल से अमेरिका में रह रहे थे।

राज्यसभा में मामला उठा...

राज्यसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के डॉ टी सुब्बीरामी रेड्डी ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। यह बहुत ही खतरनाक है। दो सप्ताह पहले ही दो भारतीयों को मारा गया और अब बीती रात यह घटना हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह मुद्दा अमेरिका के राष्ट्रपति के समक्ष उठाना चाहिए। उप सभापति पीजे कुरियन ने भी इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस मुद्दे को उच्चतम स्तर पर उठाना चाहिए। 

संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसके बाद सदन में कहा विदेश मंत्री इस संबंध में पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही हैं और सरकार इस घटना को भी पूरी गंभीरता से लेगी। भारतीय इंजीनियरों से संबंधित घटनाओं की श्रृंखला में यह अपनी तरह की ताजा घटना है। इससे पहले तेलंगाना के एयरोनॉटिकल इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला (32) की भी हत्या की गई थी। श्रीनिवास की अमेरिकी नौसेना के पूर्व कर्मी एडम डब्ल्यू परिंटन ने 23 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा, तेलंगाना की वामशी रेड्डी मामिडाला की भी कैलिफोर्निया के मिलपिटास में 10 फरवरी को गोली मार कर हत्या की गई थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More