BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

IPL-10 : गेल और कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को दिलाई जीत

IPL-10 : गेल और कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को दिलाई जीतराजकोट | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने मंगलवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 20वें राउंड रोबिन लीग मैच में गुजरात लायंस को 21 रनों से हरा दिया। बेंगलोर ने गुजरात के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन 20 ओवरों की समाप्ति तक गुजरात की टीम सात विकेट पर 197 रन ही बना सकी। बेंगलोर के क्रिस गेल (77) और कप्तान विराट कोहली (64) की सलामी जोड़ी की तूफानी पारियों के बाद युजवेंद चहल (31-3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जीत अपने नाम की।

बड़े और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसने एक रन के कुल योग पर अपने कैरेबियाई सलामी बल्लेबाज ड्वायन स्मिथ (1) का विकेट गंवा दिया।

स्मिथ का विकेट चहल ने लिया। बडे लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात रक्षात्मक मुद्रा में नजर आई। क्रीज पर मैक्कलम के साथ अब रैना हैं। रैना का विकेट भी चहल ने लिया। रैना ने 8 गेंदों पर 23 रन बनाए। मैक्कलम के साथ अब क्रीज पर फिंच हैं। फिंच व दिनेश कार्तिक के पैवेलियन लौटने के बाद गुजरात की मुसीबतें बढ गई। अब मैक्कलम के साथ क्रीज पर जडेजा हैं।

इससे पूर्व बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर उतरी चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में महज दो विकेट खोकर 213 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर्स को कोहली और गेल की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दी और गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस जोड़ी ने 6.5 ओवरों में टीम का आकंड़ा 50 तक पहुंचा दिया। 

कोहली और गेल यहीं नहीं रूके। इन दोनों ने अपने बीच 10वीं शतकीय साझेदारी की। यह जोड़ी आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी है। कोहली और गेल ने पहले विकेट लिए 12.4 ओवरों में 9.63 की औसत से 122 रन जोड़े। 

खतरनाक गेल को बासिल थंपी ने शानदार यॉर्कर फेंक पवेलियन भेजा। गेल ने अपनी आतिशी पारी में 38 गेंदें खेली और सात छक्के तथा पांच चौके लगाए। गेल ने साथ ही इस मैच में टी-20 क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए। वह यह रिकार्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 

गेल के जाने के मेहमान टीम के कप्तान कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 50 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का मारने वाले कोहली को धवल कुलकर्णी ने पवेलियन की राह दिखाई। कोहली 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 159 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। 

गेल और कोहली के जाने के बाद ट्रेविस हेड (नाबाद 30) और केदार जाधव (नाबाद 38) ने गुजरात के गेंदबाजों की पिटाई की और तेजी से रन बटोरने चालू रखे। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 4.1 ओवर में 12.96 की औसत से 54 रनों की साझेदारी की। 

जाधव ने अपनी पारी में 16 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा दो छक्के लगाए। वहीं ट्रेविस ने भी 16 गेंदें खेलीं और दो चौके सहित एक छक्का लगाया। 

गुजरात के सबसे महंगे गेंदबाज रवींद्र जडेजा रहे। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 57 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More