देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शिमला। इस समय ब्लू व्हेल गेम परिजनों के लिए मुसीबत की जड़ बन गया है, क्योंकि किशोर-किशोरियां इस खेल के जाल में फंसकर खतरनाक कदम उठा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में ब्लू व्हेल गेम की वजह से मौत का पहला मामला सामने आया है। शिमला में 10 साल के एक बच्चे ने गुरुवार को ब्लू व्हेल गेम की वजह से खुदकुशी कर ली। बच्चे ने सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसमें लिखा है कि एक पजल को सॉल्व ना कर पाने की वजह से खुदकुशी कर रहा हूं। यह घटना बाधू एरिया के बागी पुलिस स्टेशन एरिया की है। बच्चा गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार दोपहर उसका शव घर की छत से लटका हुआ मिला। जिस पर परिजनों ने तुंरत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में लिखा गया है कि बच्चे ने किसी पजल को सॉल्व करने में मिली नाकामी के चलते खुदकुशी की। पुलिस ने जब इस पजल की जांच की तो पाया गया कि ये और कुछ नहीं बल्कि ब्लू व्हेल गेम था। आपको बता दें कि करीब दो महीने में ब्लू व्हेल गेम खेलने वाले देश के 10 बच्चे खुदकुशी कर चुके हैं। सरकार ने ब्लू व्हेल को बैन कर दिया गया है लेकिन अब भी इसके कुछ लिंक निजी तौर पर लोगों के पास हैं। आगरा की दो छात्राएं इस गेम के तहत दिए जाने वाले टास्क को पूरा करने होशंगाबाद तक पहुंच गई। इन किशोरियों को जब समझ में आया कि वे गलत दिशा में बढ़ रही हैं, तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। होशंगाबाद राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी एस.एन. मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि उन्हें आगरा से मंगलवार की रात को सूचना मिली थी कि दो किशोरियां होशंगाबाद स्टेशन पर पंजाब मेल से पहुंची हैं। इस पर पहले गाड़ी और फिर प्लेटफार्म पर स्थित प्र्रतीक्षालय की तलाशी ली गई तो दो किशोरियां मिलीं, जिन्होंने आगरा से आने की बात बताई। मिश्रा के अनुसार, किशोरियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे ब्लू व्हेल गेम खेलती थीं और उन्हें घर से भागने का टास्क दिया गया था। साथ ही घर से न भागने पर गेम एडमिन ने परिजनों के साथ अनहोनी की धमकी दी।
इस कारण से ये दोनों किशोरियां स्कूल का बहाना करके मुंबई जाने वाली पंजाब मेल से चल पड़ीं। आधे रास्ते में दोनों किशोरियों ने घर पर अपने परिजनों को इस बारे में सूचना देने का फैसला किया, जिसके बाद उनके परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मिश्रा ने बताया कि आगरा के आर्मी स्कूल में नौवीं में पढऩे वाली दोनों छात्राओं के होशंगाबाद में मिलने की सूचना आगरा पुलिस को दी गई, जिस पर दोनों किशोरियों के परिजन बुधवार को होशंगाबाद पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
हिमाचल जा रहे हैं तो पहले से करा लें होटल बुकिंग, नहीं ताे ठिठुरती ठंड में बितानी होगी रात !