देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है और इसके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है कि राहुल गांधी ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन किया है, साथ ही राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का भी उल्लंघन किया है जिसमें कहा गया था कि धर्म और जाति के नाम पर कोई भी नेता वोट नहीं मांग सकता।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर अपने बयान में कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ को कई धर्मों के भगवानों से जोडा था। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने यह बयान 11 जनवरी को आयोजित जन वेदना सम्मेलन में दिया था। चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत में बीजेपी ने कहा है, राहुल गांधी ने धर्म से जुडी बात करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चिह्न हाथ को शिव, गुरु नानक, बुद्ध, इस्लाम और महावीर से जोडा था। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा है कि जब वह इन भगवानों की तस्वीरों की ओर देखते हैं तो उन्हें कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ नजर आता है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी का बयान आचार संहिता का उल्लंघन है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अव्हेलना भी। बीजेपी का आरोप है कि राहुल ने यह बयान जानबूझकर कांग्रेस को लोगों की धार्मिक भावनाओं से जोडने के मकसद से दिया है। पार्टी ने शिकायत के साथ राहुल के बयान की सीडी भी आयोग को सौंपी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
जब एक बयान आईना बन जाए
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”