देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी मेंपिता-पुत्र के बीच चुनाव चिह्न साइकिल पर चल रहे दंगल पर चुनाव आयोग आज अपना फैसला सुना सकता है। गौरतलब है कि शुक्रवार को चुनाव आयोग में दोनों पक्षों ने चुनाव चिह्न साइकिल पर अपने अपने दावों को लेकर दलीलें की। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी की अगुवाई में आयोग ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थीं और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
अब आज चुनाव आयोग इस पर अपना फैसला दे सकेता है। हांलांकि अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से कोई बैठक बुलाने की सूचना नहीं हे। गौरतलब है कि नियम के मुताबिक चुनाव आयोग को फैसला लेने के लिए आयोग की फुल कमिशन की बैठक बुलानी होगी। आमतौर पर चुनाव आयोग की यह बैठक मंगलवार और शुक्रवार को ही होती है।
यूपी में कल से शुरू होंगे नामांकन:
ज्ञातव्य है कि यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की शुरूआत कल 17 जनवरी से होने वाली है। ऐसे में संभव है कि चुनाव आयोग आज सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर अपना फैसला चुना दे।
जब्त हो सकता सपा का चुनाव चिह्न साइकिल:
जानकारों का मानना है कि चुनाव आयोग सपा के चुनाव चिह्न साइकिल को जब्त कर दोनों गुटों को अलग अलग चुनाव चिह्न दे सकता है। ऐसा पहले भी हो चुका है जब दो गुटों में चुनाव चिह्न को लेकर तकरार हुई और चुनाव आयोग ने उस चुनाव चिह्न को जब्त कर दोनों गुटों को अलग अलग चुनाव चिह्न दिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार