देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के लिए आज अहम दिन है। गौरतलब है कि पिता-पुत्र के बीच चुनाव चिह्न साइकिल के लिए दंगल चल रहा है। गौरतलब है कि कल मुलायम गुट और अखिलेश गुट ने चुनाव आयोग के सामने पेश होकर चुनाव चिह्न साइकिल पर अपना-अपना पक्ष रखा। चुनाव चिह्न साइकिल पर कल चुनाव आयोग में सुनवाई भी हुई और दोनों पक्षों के बीच तकरार भी हुई। अब आज चुनाव आयोग आज इस पर अपना फैसला सुना सकता हैं। चुनाव आयोग के फैसले पर निर्भर करेगा कि इस बार मतदाताओं को यूपी चुनाव में साइकिल चुनाव चिन्ह का बटन दबाने का मौका मिलेगा या नहीं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार मुलायम और अखिलेश दोनों ही साइकिल की सवारी नहीं कर पाएंगे।
माना जा रहा है के चुनाव आयोग चुनाव चिह्न साइकिल को जब्त कर दोनों गुटों को अलग अलग चुनाव चिह्न आवंटित कर सकता है। गौरतलब है कि कल दोनों गुट चुनाव आयोग के सामने पेश हुए और साइकिल पाने के लिए अपनी अपनी दलीलें दी। अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल भी चुनाव आयोग में मौजूद थे। अब देखना है कि चुनाव आयोग का फैसला किसके हक में आएगा। कौन करेगा साइकिल की सवारी। लेकिन माना जा रहा है कि अखिलेश और मुलायम दोनों में कोई भी साइकिल भी सवारी नहीं कर सकेंगे। चुनाव चिह्न साइकिल का जब्त होना लगभग तय माना जा रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
साइकिल दिवसः ब्लॉक स्तर पर निकाली गई साइकिल रैली
मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठीं तो होगी सीज