देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जम्मू । भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, ‘पाकिस्तान सेना ने सुबह 9.45 बजे राजौरी जिले के भीमबेर गली सेक्टर में एलओसी पर हमारे ठिकानों पर गोलीबारी और गोलाबारी की।’
उन्होंने बताया, ‘गोलीबारी जारी है और हमारे सुरक्षाबल इसका बड़ी मुस्तैदी से जवाब दे रहे हैं।’ पाकिस्तानी सेना ने शनिवार शाम को भी पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में तीन स्थानों पर भारी गोलीबारी और गोलाबारी की थी।
प्रवक्ता के मुताबिक, ‘‘उन्होंने पहले छोटे हथियारों और स्वचालित बंदूकों से हमला किया और उसके बाद 82एमएम मोर्टार से हमला किया।’’ इससे पहले शनिवार रात को कृष्णाघाटी इलाके में पाकिस्तान ने छोटे ऑटोमेटिक हथियारों और मोर्टार के साथ फायरिंग शुरू कर दी थी। साढ़े आठ बजे से शुरू हुई ये गोलाबारी रात करीब दस बजे तक चली। भारतीय सेना ने भी पाक गोलाबारी का करारा जवाब दिया। आपको ये बात दें कि पुंछ जिले के बिम्मबर गली सेक्टर से लगा हुआ कृष्णाघाटी सेक्टर है जहां आज पाक की ओर से गोलाबारी हो रही है।
इससे पहले शनिवार को सेना ने कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया था और एक आतंकी को मार गिराया। सेना ने पिछले पांच दिनों में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 13 आतंकियों को एलओसी पर मार गिराया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नेपाल त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 955 पहुंचा : बिदुर में एक ही घर से मिले 24 शव, 4471 लापता, भारतीय टनल टीम ने संभाला मोर्चा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन