BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जन्मदिन मनाने गिरिराज जी की शरण में पहुंचीं वसुंधरा राजे

मथुरा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपना जन्मदिन मनाने गिरिराज जी की शरण में हैं। दो दिवीसय कार्यक्रम के पहले दिन राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने गोल्फ कार्ट से गिरिराज जी की परिक्रमा की।  दो दिन की धार्मिक यात्रा पर आईं। उन्होंने गिरिराज महाराज की पूजन और परिक्रमा कर अपना जन्मदिन मनाया। गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग पूंछरी लौठा के निकट सभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने राधे राधे और गिरिराज महाराज के जयकारों से शुरु की।
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का 8 मार्च को जन्मदिन है। हर साल अपने जन्मदिन को यह खास तरीके से मनाती रही हैं। इस बार भी उन्होंने जन्मदिन को खास बनने के लिए गोवर्धन आई हैं। रविवार को वसुंधरा राजे ने सभा को संबोधित कर जतीपुरा मुकुट मुखरबिंद मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। गोल्फ कार्ट से गिरिराज परिक्रमा लगाई। उनका काफिला गोवर्धन दानघाटी मंदिर पहुँचा, यहां पूजा अर्चना की। इसके बाद काफिले के साथ राधाकुंड छोटी परिक्रमा लगाते हुए राधा श्याम कुंड पर पहुँची। यहां पड़ा पप्पू पुरोहित ने राधारानी कुंड पर वसुन्दरा राजे को विधिवत पूजा अर्चना की गई। वहीं गिरिराज अस्तपात के निकट कस्वावसियों ने ढोल नगाड़े के धुन पर थिरकते हुए और वर्षा कर भव्य स्वागत किया पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊजी ठेकेदार व समाजसेवी निर्भय गोस्वामी ने वसुन्दरा राजे को पटका व गिरिराज महाराज की प्रतिमा भेंट कर भव्य स्वागत किया।
कार्यकम के मुताबिक वे रविवार को आदि बद्री में रात्रि विश्राम करेंगी। आठ मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर वसुंधरा राजे आदि बद्रीनाथ मंदिर में होने वाली मंगला आरती में शामिल होंगी, जिसके बाद केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। गोवर्धन पहुंची वसुंधरा राजे के काफिले में काफी भीड़ नजर आई। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में जगह जगह लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More