देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) ने बुधवार को मथुरा के वेटरनरी विश्वविद्यालय में पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी पार्टियां पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो अगर गाय का नाम सुनते हैं तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं।
इसके साथ ही पशुओं में होने वाली अलग-अलग बीमारियों के टीकाकरण कार्यक्रम की भी शुरुआत की। पीएम मोदी ने देश भर के लिए 40 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां प्रदर्शनी का जायजा लिया और वहां मौजूद अधिकारियों से बात की।
अपडेट...
- सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने की मुहिम की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा में बड़ा ऐलान करते हुए देशवासियों से अपील की है कि वह 2 अक्टूबर तक अपने घरों, दफ्तरों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त कर लें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम को प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति के लिए शुरू किया गया है, प्लास्टिक से पशुओं, नदियों, झील, तालाब में रहने वाले प्राणियों का नुकसान होता है. ऐसे में हमें सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाना होगा। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि 2 अक्टूबर तक सभी लोग अपने घर, दफ्तर, आसपास की जगह को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करें।
सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसायकल किया जाएगा, जो रिसायकल नहीं किया जाएगा उनका इस्तेमाल सड़क बनाने में करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि अब आप अपने घर से बाहर जाएं तो सामान लेने के लिए साथ में झोला लेकर जाएं, सरकारी दफ्तरों में अब प्लास्टिक की बोतलों की बजाय मिट्टी के बर्तनों की व्यवस्था हो।
- प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि प्रकृति, पर्यावण और पशुधन के बिना जितने अधूरे खुद हमारे आराध्य नजर आते हैं उतना ही अधूरापन हमें भारत में भी नजर आएगा। पर्यावण और पशुधन हमेशा से ही भारत के आर्थिक चिंतन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ब्रज भाषा में की और लोकसभा चुनाव में समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद किया। पीएम ने कहा कि भारत को भगवान कृष्ण से पर्यावरण को बचाने की प्रेरणा मिलती है। पीएम ने कहा कि दूध, दही, माखन, धेनु, प्रकृति, पर्यावरण के बिना बालगोपाल की कल्पना नहीं हो सकती है।
इससे पहले पीएम ने यूज्ड प्लास्टिक को किस तरह नष्ट किया जाए, उस मशिन का जायजा लिया और कर्मचारियों से बात भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां प्लास्टिक-कूड़ा अलग करने वाली मशीन का भी इस्तेमाल किया और वहां मौजूद लोगों से बात भी की। इस योजना का मकसद है कि गाय अन्य जानवर सड़क पर फैली गंदगी की वजह से जो प्लास्टिक खा जाते हैं, उनसे बचाया जाए। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने उनके काम में हाथ भी बटाया।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने भव्य स्वागत किया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सुधार का ढोंग या मजदूरों के अधिकारों पर एक चुपचाप हमला?
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'