BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

USA: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से नवाज गया

न्यूयाॅर्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका में ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को यह अवॉर्ड स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने न्यूयॉर्क में दिया गया है। पुरस्कार मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये सम्मान मेरा नहीं बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का है जिन्होंने स्वच्छ भारत के संकल्प को न केवल सिद्ध किया बल्कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ढाला भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की 150 जन्म जयंती पर मुझे ये अवार्ड दिया जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह इस बात का प्रमाण है कि अगर 130 करोड़ लोगों की जनशक्ति, किसी एक संकल्प को पूरा करने में जुट जाए, तो किसी भी चुनौती पर जीत हासिल की जा सकती है।

प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि जब एक लक्ष्य को लेकर, एक मकसद को लेकर काम किया जाता है, अपने काम के लिए प्रतिबद्धता होती है, तो ऐसी बातें मायने नहीं रखतीं। मैं ये सम्मान उन भारतीयों को समर्पित करता हूं जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को एक जनआंदोलन में बदला, जिन्होंने स्वच्छता को अपनी दैनिक जिंदगी में सर्वोच्च प्राथमिकता देनी शुरू की।  आपको बताते जाए कि फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत में 50 करोड़ से अधिक लोगों को स्वच्छता प्रदान करने के लिए गोलकीपर ग्लोबल गोल्स पुरस्कार प्रदान किया गया है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा दिए जाना वाला ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड एक विशेष सम्मान है जो एक ऐसे राजनेता को दिया जाता है जिसने वैश्विक लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में देश या फिर वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली नेतृत्व का परिचय दिया हो।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More