BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

UPSC FINAL RESULT 2017 जारी: हैदराबाद के अनुदीप डुरीशेट्टी ने किया टॉप

UPSC FINAL RESULT 2017 जारी: हैदराबाद के अनुदीप डुरीशेट्टी ने किया टॉपनई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार देर शाम आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सर्विस परीक्षा 2017 का परिणाम घोषित कर दिया है। जून महीने में हुई इस परीक्षा में हैदराबाद के अनुदीप दुरीशेट्टी ने पहला स्थान हासिल करते हुए टॉप किया है। दूसरे नंबर पर अनु कुमारी और तीसरे पर सचिन गुप्ता हैं। यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2017 को upsconline.nic.in पर चेक किया जा सकता है। परीक्षा में कुल 990 उम्मीदवार शामिल हुए थे, इनमें 750 पुरुष और 240 महिलाएं थीं।

 

यूपीएससी फाइनल परीक्षा 2017 में कुल 990 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सामान्य वर्ग के 476, अति पिछड़ा वर्ग के 275, अनुसूचित जाति के 165, अनुसूचित जनजाति के 74 उम्मीदवार पास हुए हैं। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए 180 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। भारतीय विदेश सेवा के लिए 42, आईपीएस के लिए 150, केंद्रीय सेवा ग्रुप (क) 565,ग्रुप (ख) सेवाओं के लिए 121 उम्मीदवार पास हुए हैं। आपको बता दें कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2017 के बीच यूपीएससी ने सिविस सर्विस का फाइनल एग्जाम करवाया था। इस परीक्षा के जरिए भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ए और ग्रुप बी) के लिए चयन किया जाता है। वहीं फरवरी 2018 में उम्मीदवारों का पर्सनालिटी हुआ था, हर साल आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 11 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में बैठते हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More