देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार न करने का ऐलान करने वाले मुलायम सिंह यादव क्या लोकदल के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। कुछ ऐसा ही संकेत लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले मुलायम और उनके बीच हुई बातचीत के बाद इस बात को बल मिला है।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा सपा-कांग्रेस गठबंधन का खुला विरोध किए जाने से पैदा सूरतेहाल के बीच लोकदल इसमें अपने लिए संभावनाएं देख रहा है और उसे उम्मीद है कि मुलायम राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में उसके प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि नेताजी हमारे प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। वह हमारी पार्टी के साथ हैं। सुनील सिंह की उम्मीदों को इस बात से भी बल मिला है, कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसके प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार नहीं करने का फैसला किया था।
साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को हराने का आह्वान भी किया था। मालूम हो कि सपा में सत्तासंघर्ष के तहत उसके चुनाव निशान ‘साइकिल’ को लेकर चुनाव आयोग में सुनवाई के दौरान यह चिन्ह फ्रीज होने की आशंकाओं के बीच लोकदल ने मुलायम के सामने अपने चुनाव निशान पर प्रत्याशी खड़े करने की पेशकश की थी। ‘खेत जोतता किसान’ लोकदल का चुनाव निशान है, और चौधरी चरण सिंह इस पर चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बने थे। लोकदल ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में राज्य की 403 में से 76 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उसका कोई उम्मीदवार जीत नहीं सका था, मगर ज्यादातर सीटों पर इस पार्टी को पांच हजार से 15 हजार तक वोट मिले थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पीएम मोदी 8 से 14 नवंबर तक महाराष्ट्र में करेंगे 11 रैलियां
कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा : मरने वालों की संख्या 10 हुई,19 जून को हादसे की जांच करेंगे अधिकारी
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार