BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

UP: 46 मंत्रियों के साथ योगी की ताजपोशी, PM समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

UP: 46 मंत्रियों के साथ योगी की ताजपोशी, PM समेत कई दिग्गज होंगे शामिललखनऊ । योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके नाम पर मुहर बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगाई गई है। शनिवार शाम इस बारे में औपचारिक रूप से ऎलान हो गया। योगी रविवार को शपथ लेंगे। यूपी में दो डिप्टी सीएम होंगे। केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम होंगे। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ और दो डिप्टी सीएम के अलावा 44 और मंत्री भी लेंगे शपथ। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मंत्रियों की लिस्ट अमित शाह ने फाइनल की है।

इस बैठक में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। शनिवार को विधायक दल की बैठक में औपचारिक तौर पर योगी आदित्यनाथ का नाम रख उन्हें नेता चुन लिया गया। योगी आदित्यनाथ लगातार 5 बार से सांसद हैं और यूपी में बीजेपी की हिंदुत्ववादी राजनीति के चेहरे माने जाते हैं।

स्मृति उपवन में शपथ...

वरिष्ठ भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि योगी आदित्यनाथ रविवार को अपराह्न् 2.15 बजे यहां स्मृति उपवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। नायडू ने कहा कि आदित्यनाथ के साथ ही पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नायडू ने कहा कि यहां भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की हुई बैठक में आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।

कौन कौन बन सकता योगी का मंत्री---------

बीजेपी ने सीएम के लिए योगी आदित्यनाथ का नाम फाइनल कर जातिगत समीकरण को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर भी विराम लगा दिया है। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के रूप में राजपूत चेहरा चुनने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी में गैर सवर्ण सीएम चुना जाएगा। इस क्रम में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी सीएम रेस में माना जा रहा था।

शनिवार दोपहर यूपी की राजनीति के घटनाक्रम तेजी से बदले। रेल और दूरसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के यूपी सीएम के रेस में टॉप पर बने रहने की खबरें अचानक बदल गईं। पार्टी आलाकमान ने शनिवार सुबह अचानक योगी आदित्यनाथ को दिल्ली बुला लिया। दोपहर में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य जब स्पेशल विमान से लखनऊ पहुंचे तो आलाकमान का संदेश भी सूबे में पहुंच चुका था कि योगी ही प्रदेश के मुखिया होने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर से लोकसभा सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम इसलिए चुना है क्योंकि आरएसएस ने मनोज सिन्हा के नाम के साथ सहमति नहीं जताई है। ऐसी खबर है कि पीएम मोदी और बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने जूनियर टेलिकॉम मंत्री मनोज सिन्हा के नाम का समर्थन किया था।

यूपी में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं - दिनेश शर्मा जो वर्तमान में लखनऊ के मेयर हैं और केशव प्रसाद मौर्य जो कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हैं। मौर्य को बीजेपी में पिछड़ी और दलित जाति के एक अहम चेहरे की तरह भी देखा जाता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More