देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। आंधी और तूफान ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में कोहराम मचा दिया है। यूपी के कई शहरों में तेज हवाओं ने कहर बरपाया है। बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए तो कहीं तेज हवाओं के चलते कई शहर में जनजीवन काफी प्रभावती हुआ। शनिवार शाम आए आंधी-तूफान से फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने तीन लोगों की मौत हो गई।
फिरोजाबाद के रामगढ़ इलाके के चनोरा गांव में घर बन रहा था और लेंटर डलने की तैयारी चल रही थी। अचानए आए आंधी-तूफान से लेंटर का जाल उखडक़र नीचे आ गिरा और निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला, एक राज-मिस्त्री और एक मजदूर की जान चली गई जबकी एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की खबर के बाद स्थानीय विधायक पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने पीडि़त परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं आगरा में मौसम एक बार फिर भयानक हुआ और देखते ही देखते हवा की रफ्तार ऐसी बढ़ गई कि सडक़ किनारे लगे होर्डिंग जमीन पर गिर गए। तेज हवाएं आगरा में चलीं वैसी ही हवाएं मथुरा में भी चलीं। मथुरा में भी पेड़ जड़ से उखडक़र वाहनों पर गिरे।
साभार-khaskhabar.com












