देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सेंगर ने दोषी करार दिए जाने व उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को चुनौती दी है। सेंगर को 20 दिसंबर को तीस हजारी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
भाजपा से निष्कासित किए जा चुके विधायक सेंगर पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। सेंगर सजा सुनते ही रोने लगा था। बहस के दौरान सेंगर की ओर से वकील ने कहा था कि उनकी दो बेटियां और पत्नी है। उन पर परिवार की जिम्मेदारी है। उनके ऊपर लोन भी है। दूसरी ओर, पीडि़ता के परिवार ने सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर संतोष जाहिर किया था।
उन्होंने कहा था कि सेंगर विधायक थे और उन्होंने इस मामले में पद का दुरुपयोग किया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 28 जुलाई को रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में कार व ट्रक की टक्कर में रेप पीडि़ता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। पीडि़ता और कार चला रहे उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीडि़त परिवार का आरोप है कि सेंगर ने ही यह दुर्घटना करवाई थी। इस मामले में भी सेंगर और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अगस्त में सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
बिहार : चिराग के लिए जमुई में अपनी पार्टी का 'चिराग' जलाए रखना है बड़ी चुनौती
दिल्ली हाईकोर्ट गिरफ्तारी, रिमांड के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई करेगा